Title | : | Karnal CM Haryana Manohar Lal Dinner At Chander Parkash Kathuria Bjp Leader House |
Duration | : | 04:47 |
Viewed | : | 11,221 |
Published | : | 11-08-2016 |
Source | : | Youtube |
Karnal CM Haryana Manohar Lal Dinner At Chander Parkash Kathuria Bjp Leader House Breaking - मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वीरवार और शुक्रवार दो दिन अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में , वीरवार रात बीजेपी नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया के सैक्टर 13 स्तिथ घर पर किया रात्रि भोज तथा किए कार्यकर्ताओं के साथ विचार सांझा , कार्यकर्ताओं को जनता की भलाई में काम करने की दी सीख !
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने व्यस्तम कार्यक्रमों को छोड़कर दो दिनों तक अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में कार्यकर्ताओं व नेताओं से घर घर जाकर आराम से मुलाकात कर रहे है और उन्ही के साथ बैठकर खाना व चाय खा पी रहे है ! वीरवार रात भी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया के निवास स्थान पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ! जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया ! चंद्र प्रकाश कथूरिया ने अपने परिवार सहित मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया , मुख्यमंत्री ने चंद्र प्रकाश कथूरिया के घर रात्रि भोज करने उपरांत कहा कि हमारा सामाजिक तानाबाना हमेशा ही हमारी अतिथि देव भवो की सस्कृति को प्रदर्शित और परिभाषित करता आया है ! इस व्यवस्था को हमें ओर आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि भावी पीढ़ी हमारे आदर्शों और संस्कारों से प्रेरणा लेकर सभ्य समाज की संरचना में अहम भूमिका अदा कर सके !
SHARE TO YOUR FRIENDS
Scan me